Published On : Thu, Oct 9th, 2014

खामगांव : बिक्री कर उपायुक्त खर्चे घूस लेते पकड़ाया

Advertisement


कर निर्धारण के लिए मांगे थे 20 हजार रुपए


Bribe
खामगांव (बुलढाणा)। 
स्थानीय बिक्री कर कार्यालय के उपायुक्त प्रकाश माधव खर्चे को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. यह घटना आज दोपहर करीब पौने तीन बजे की है.

चिखली के गुरुदेव ट्रेडर्स के महादेव देवमाने से बिक्री कर उपायुक्त प्रकाश खर्चे ने कर निर्धारण के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी. देवमाने ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के बुलढाणा कार्यालय से की थी. विभाग ने आज जाल बिछाकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी पुलिस अधीक्षक तडवी के मार्गदर्शन और उप अधीक्षक एस. एल, मुंढे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक भाइक, खंडारे, एएसआई भांगे, हेड कांस्टेबल सुभाष शेकोकार, नेवरे, गडाख, चोपडे, जवंजाल, ठाकरे, शेलके, ढोकणे, सोलंके, राजनकर, यादव, वारुले, चालक ढोकणी आदि ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.