Published On : Thu, Oct 9th, 2014

नागपुर : अनीस ने सुलझायी हॉकरों की समस्याएं – अजय माकन

Advertisement


Anis Ahemad & Ajay makan sabha
नागपुर :
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियां ढुलमुल है जिससे देश की जनता परेशान हो गई है. जनता इससे निजात पाना चाहती है. उन्होंने मध्य नागपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अनीस अहमद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मध्य नागपुर के हॉकरों की समस्या हल की है.

अनीस अहमद के सर्मथन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माकन ने कहा कि अनीस ने हॉकरों की समस्या को उठा कर उन्हें न्याय दिलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए माकन ने कहा कि सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन से शांति भंग हो रही है. एक ओर भारत दोस्ती का राग अलाप रहा है वहीं पाकिस्तान ने अपने नापाक रवैये से नाक में दम कर रखा है. लेकिन प्रधानमंत्री इस गंभीर विषय पर कन्नी काट रहे हैं.

अनीस अहमद ने इस दौरान माकन का आभार मानते हुए कहा कि उनके कारण ही हॉकरों की समस्या हल हुई है. माकन ने हॉकरों को न्यायिक अधिकार देकर ना केवल उन्हें रोजी दी बल्कि मनपा का भी राजस्व बढ़ाया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.