Published On : Thu, Oct 9th, 2014

खामगांव : 6 उम्मीदवारों, वैद्यकीय अधीक्षक पर मामला दर्ज

Advertisement


आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप


खामगांव (बुलढाणा)। 
निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बगैर प्रचार कार्यालय खोलने के आरोप में जलगांव जामोद निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न दलों के 6 उम्मीदवारों सहित 7 लोगों के खिलाफ तामगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. वरवट बकाल में कुछ उम्मीदवारों द्वारा बिना अनुमति के प्रचार कार्यालय खोलने की शिकायत भाऊ भोजने ने निर्वाचन विभाग से की थी. नायब तहसीलदार और उड़नदस्ते ने मामले की जांच की तो शिकायत को सही पाया. वरवट बकाल के बस स्टैंड और रुग्णालय परिसर के 200 फुट भीतर प्रचार कार्यालय खोले गए थे. इसके लिए केवल वरवट बकाल ग्रामीण रुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक का एनओसी लिया गया था. निर्वाचन अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. यहां संतोष घाटोल (शिवसेना), प्रसेनजीत पाटिल (भारिप-बमसं), प्रकाश ढोकणे (राकांपा), डॉ. संजय कुटे (भाजपा), रामविजय बुरुंगले (कांग्रेस), गजानन वाघ (मनसे) ने अपने प्रचार कार्यालय खोले थे. इन सभी 6 उम्मीदवारों और वैद्यकीय अधीक्षक के खिलाफ तामगांव पुलिस स्टेशन में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया.

Model-Code-of-Conduct-for-2014-Election

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.