Published On : Tue, Jun 26th, 2018

फ़सल कर्ज के बदले सेक्स की माँग करने वाला फ़रार बैंक मैनेजर गिरफ़्तार

Advertisement

नागपुर: फसल कर्ज़ दिलाने के बदले किसान की पत्नी से सेक्स की डिमांड करने वाले बैंक मैनेजर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की एक शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत राजेश हिवसे ने शर्मनाक हरकत को अंजाम देते हुए फ़सल के लिए कर्ज लेने आये एक किसान की पत्नी से सेक्स की डिमांड की थी। किसान ने बैंक में अपनी पत्नी का फोन नंबर दिया था। हिवसे पर आरोप है की वह किसान की पत्नी को फोन कर सेक्स की डिमांड करता था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक लोन के लिए किसान द्वारा आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा कराए जा चुके थे। मैनेजर ने किसी तरह की दिक्कत आने पर फोन नंबर देने की बात कही किसान ने अपनी पत्नी का नंबर मोबाईल नंबर दिया था। नंबर मिलने के बाद आरोपी ने किसान की पत्नी को फ़ोन करना शुरू किया। पहले तो उसने बहला फ़ुसलाकर अपनी बात मनवाने की कोशिश की लेकिन जब उसे कामियाबी नहीं मिली तो उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत पुलिस में की थी जिसके बाद से वो फ़रार था। सोमवार रात उसे नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने रेशमबाग स्थित उसके निवास से गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी को मलकापुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

किसान नेता और राज्य सरकार के वसंतराव नाईक किसान स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने कठोर कार्रवाई करने की माँग की है। तिवारी के मुताबिक बैंक किस हद तक जाकर किसानों को परेशान कर रही है। यह उसका छोटा सा नमूना मात्र है। अपनी छोटी छोटी माँग को लेकर हो हल्ला मचाने वाले बैंक कर्मी इस मामले पर कुछ नहीं बोलेगे लेकिन हकीकत में सभी बैंकों के कर्मचारी किसानों के प्रति इसी तरह लापरवाही भरा रवैय्या अपना रहे है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement