Published On : Mon, May 24th, 2021

बिजली कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करें सरकार: पूर्व मंत्री बावनकुले

Advertisement

नागपुर- पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मांग कि है की बिजली कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स का दर्जा दिया जाए. बावनकुले ने कहा है कि कारखानों, रेलवे , हॉस्पिटल्स, और ग्राहकों को निरंतर बिजली की सेवा देना, यह अब जीवनाआवश्यक वस्तुओं जैसा हो गया है. फिलहाल सैकडों लोग कोरोना संक्रमण से ग्रस्त है और हॉस्पिटल में भर्ती है, ऐसे हॉस्पिटलों को भी निरंतर बिजली की सेवा देने का काम बिजली कर्मियों द्वारा किया जा रहा है. हरएक संकट में मुसीबत में दूसरों की मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर यह कर्मी निरंतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है. लगातार काम करने के कारण कई बिजली विभाग के कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए है.

बिजली कर्मियों की इस सेवा को ध्यान में रखते हुए बिजली कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर , इन्हें कोरोना वैक्सीनेशन देने की मांग बावनकुले ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है.

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement