Published On : Fri, Aug 30th, 2019

राशिफल 30 अगस्तः 5 ग्रहों का संयोग, देखें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Advertisement

मेष: आज सिंह राशि में सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शुक्र, और बुध इन 5 ग्रहों का संयोग बना है। इन ग्रहों के संयोग से आज का दिन आपका कैसा गुजरेगा, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे..

आज का दिन उत्साह और आनंद में बीतेगा। शाम के समय आप दोस्तों और परिवार संग मौज-मस्ती कर सकते हैं। मनोरंजन पर आपका धन खर्च होगा। अपकी योजनाएं आज सफल होगी। अपनी प्रतिभा का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। व्यावसासिक दृष्टि से दिन सामान्य रह सकता है। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

Gold Rate
16 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,22,800 /-
Silver/Kg ₹ 1,91,300/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन के निवेश में आपको संभलकर काम करना होगा, नुकसान की आशंका है। मन चिड़चिड़ा रहेगा। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। विवादों से दूर रहें, क्रोध में अहित हो सकता है। बेहतर होगा दिन को सामान्य रूप के बिताएं, परिवार को वक्त दें और नई योजना पर काम का विचार आज टाल दें। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: आज उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में तेजी रहेगी। आपके सहकर्मी और साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं जो लाभकारी रहेंगे। लंबे समय से अटके काम भी आज बनने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में व्यस्तत रहेगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ-हानि का हिसाब कर सकते हैं। कोई उधार मांगे तो आज समझदारी से बात को टाल दीजिएगा, दिए गए धन की वापसी में परेशानी आएगी। कामकाज आज सामान्य रहेगा। काम के टार्गेट को लकेर चिंता हो सकती है। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: आज आपका उत्साह चरम पर होगा। जीवनसाथी के साथ मनोविनोद के यादगार पल गुजारेंगे। कारोबार में प्रगति होगी। कमाई अच्छी हो सकती है। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुखों के पीछे आज धन खर्च होने का योग है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम बन सकते हैं। कुल मिलाकर जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:स्वास्थ्य नरम रहेगा। काम करने का उत्साह आज कम रहेगा। अगर यात्रा आवश्यक ना हो तो आज टाल दें, सफलता मिलने की संभावना कम है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, गैर जरूरी खर्च भी आज हो सकते हैं। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने से आनंदित होंगे। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा जबकि नौकरी करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। धन का लाभ भी आज मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है बेफिक्र होकर आगे बढ़ें। भाग्य 98 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक: आज का दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। नौकरी व्यवसाय में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा। किसी परिचित व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। कोई अटका काम आज बन सकता है। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। समाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे, मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। विरोधियों का पक्ष आज कमजोर रहेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मकर: आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन इसके मुकाबले लाभ कम मिलेगा इससे निराशा हो सकती है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज कर सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह के इच्छुक लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज लाभकारी रहेगा। 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीनदिन मिलाजुला गुजरेगा। सफलता तो मिलेगी लेकिन संघर्ष के बाद। कोई नया अवसर आपके हाथों में आ सकता है। विरोधियों का पक्ष आज कमजोर रहेगा। आय के साथ ही आज व्यय का भी योग है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।:

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement