Published On : Sun, Jan 19th, 2020

नागपुर मे सक्षम –साइक्लोथॉन 2020 रैली संपन्न

Advertisement

नागपूर : साइकल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे ईंधन की बचत होती है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। लिहाजा साइकल को दैनिक जीवन में उपयोग में लाकर प्रदूषण को नियंत्रण करने में सहयोग दें। यह अपील माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात मे की।

केन्द्रीय पैट्रोलियम व नैसर्गिक वायु मंत्रालय अंतर्गत बीपीसीएल, आईओसीएल, एचपीसीएल एवं पीसीआरए के साझा प्रयास से ‘ सक्षम –साइक्लोथौन2020’ साइकल रैलि का आयोजन रविवार को किया गया। नागपुर शहर में साइकल रैली का आयोजन भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया।

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के मकसद से आयोजित रैली की शुरुआत रवि नगर स्थित राष्ट्रसंत तुकोड्जी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के क्रीडा मैदान से हुई। रैली लॉं कॉलेज चौक, जापानी गार्डेन चौक, फुटाला चौक होते हुए वापस विश्वविद्यालय मैदान पहुंची। रैली का उदघाटन बीपीसीएल के प्रादेशिक व्यवस्थापक महेश जंगम ने किया।

Advertisement

इस प्रकार के रैली का आयोजन देश के 200 शहरों में विविध ऑइल कोंपनियों की ओर से आयोजित किया गया। नागपुर में आयोजित रैली में एलपीजी गॅस के डेलीवेरी मेन एवं पेट्रोल पम्प के डीएसएम नें बड़ी संख्या में भाग लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.