Published On : Wed, Nov 5th, 2014

कोराडी : बोखारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

Mandai in bokhara
कोराडी (नागपुर)।
बोखारा, जिला नागपुर के अंतर्गत आदर्श शारदा उत्सव मंडल, राजीवनगर में सामाजिक कार्यकर्ता तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पवन आवले के अध्यक्षता में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कल सुबह से मंडई खड़ा तमाशा कार्यक्रम किया गया. तमाशा का उद्घाटन पवन आवले ने किया और शाहीर ब्रम्हा और शाहीर सुभाष (तुर्रेवाले) का सत्कार किया गया.

इस दौरान पवन आवले ने उपस्थितियों से कहां कि, तमाशा के माध्यम से शाहीर कलाकार अंधश्रद्धा, दारूबंदी जैसे गंभीर विषयों पर गायन प्रस्तुति करते है. ये लोककला का उत्तम माध्यम है. गांव के गरीब, मजदुर वर्ग अपने काम निपटाकर आने के बाद अपना मंडई, तमाशा के माध्यम से मनोरंजन करते है. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मिलिंद गाडेकर, पत्रकार आजमभाई शेख, राजू आवले, रोशन ढोके, उत्तम गाडेकर, संतोष सलाम, विकास बिघाने, जगत सोनवणे, सुरेश सलाम, शुभम फुलझेले, मोहन चिताडे, पंकज बागडे आदि प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.