Published On : Wed, Mar 7th, 2018

सीआरपीएफ जवान ने सो रहे साथी जवानों पर की फायरिंग

Advertisement

File Pic


गडचिरोली: जिले के एटापल्ली स्थित कैंप में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंद फायरिंग कर दी। इस घटना में दो जवान जख़्मी हो गए। घटना मंगलवार रात की है। रात के खाने के बाद कैंप में जवान सो रहे थे इसी दौरान संजय शेंद्रे नामक जवान ने सो रहे अपने साथी दो जवानों पर सर्विस बंदूख से फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में संघपाल विलास मारोती और एन इंगले नामक जवान जख्मी हो गए। संजय द्वारा की गई फायरिंग में संघपाल के पेट में जबकि इंगोले के पैर में गोली लगी। सोते समय कैंप में अचानक हुई फायरिंग से अचानक सनसनी फ़ैल गई। पास ही मौजूद दूसरे जवानों ने फायरिंग करने वाले जवान संजय शेंद्रे को पकड़ा। जबकि घायलों को तत्काल अहेरी स्थित उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसके बाद दोनों को नागपुर रेफर कर दिया गया।

साथी जवानों पर हमले की वजह जवानो के बीच आपसी विवाद है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से इन तीनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी की घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने संजय को गिरफ़्तार कर लिया है उससे पूछताछ जारी है।

Gold Rate
13 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,41,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,31,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,64,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement