Published On : Fri, Jul 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

4 साल से फरार मर्डर केस की मुख्य महिला आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की बड़ी कार्रवाई
Advertisement

नागपुर: हत्या के एक चर्चित मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रही मुख्य महिला आरोपी को नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को लावा इलाके में जाल बिछाकर दबोचा और मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी महिला की शिकायत पर कलमना थाने में हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच और अदालत में सुनवाई के दौरान महिला आरोपी और मृतक के पिता को दोषी ठहराया गया, जबकि चार अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अदालत ने मृतक के पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, महिला आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थी और पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्य में रह रही थी।

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 को आरोपी के नागपुर आने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने लावा क्षेत्र में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra  #vidarbha

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी! #NagpurNews #CyberCrime  #JobScam #news

एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी! #NagpurNews...

सोलापुर में बंधित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra #news

सोलापुर में बंधित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra #news

नागपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा! #NagpurNews #CentralJail #Drug #Charas #NDPS #CrimeNews #news

नागपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा! #NagpurNews #CentralJail #Drug #Charas #NDPS #CrimeNews...

पुराने कसारा घाट में भूस्खलन का खतरा बढ़ा #maharashtranews #nashik #maharashtra #updatenews #news

पुराने कसारा घाट में भूस्खलन का खतरा बढ़ा #maharashtranews #nashik #maharashtra #updatenews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges