
नागपुर– शहर में अवैध ऑनलाइन लॉटरी और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने शांतिनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन लॉटरी-सट्टा केंद्र का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 2.02 लाख रुपये का सामान जब्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई लालगंज स्थित झाडे चौक क्षेत्र में की गई। यहां आरोपी दीपक आनंदराव पराते (32) निवासी कांबळकर मोहल्ला, झाडे चौक, लोगों से नकद रकम लेकर ऑनलाइन लॉटरी पर सट्टा लगवाने का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 कंप्यूटर, 4 गेमिंग मशीनें, 2 स्लिप मशीनें, बड़ी संख्या में सट्टा पर्चियां, कीबोर्ड, कैलकुलेटर तथा अन्य उपकरण जब्त किए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 2 लाख 1 हजार 920 रुपये बताई गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध कारोबार में बाबा भाई (लगभग 45 वर्ष), निवासी यादवनगर, नागपुर की भी भूमिका है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस मामले में शांतिनगर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 और 5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने आरोपी और जब्त किए गए मुद्देमाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शांतिनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







