Published On : Tue, Sep 3rd, 2019

CP भूषणकुमार उपाध्याय खुद पहुंचे चितारओली

Advertisement

नागपुर: गणेश चतुर्थी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस कमिश्नर भूषणकुमार उपाध्याय और ज्वाइंट सीपी रविंद्र कदम ने पहले ही शहर के प्रमुख स्थानों पर तगड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया था.

सोमवार की सुबह सीपी उपाध्याय ने खुद चितार ओली पहुंचकर आला अधिकारियों से बंदोबस्त का जायजा लिया. डीसीपी राहुल माकणीकर ने उन्हें व्यवस्था की जानकारी दी.

खुद पूरे परिसर में घूम कर उन्होंने बंदोबस्त का निरीक्षण किया. यहां से निकलने वाले जुलूसों के कारण कहीं भी यातायात प्रभावित न हो इसके लिए दिशा-निर्देश दिए और स्थिति को देखते हुए निर्णय लेने को कहा. सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल चितारओली परिसर में तैनात हो गया था.

गांधी पुतला से बड़कस चौक के बीच सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रही.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.