Published On : Tue, Sep 3rd, 2019

राशिफल 03 सितंबर: तुला राशि का चंद्रमा बना रहा कई राशियों के लिए मंगलकारी दिन

Advertisement

मेष: आज दिन रात चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा। चंद्रमा के इस संचार से तुला राशि वालों के लिए दिन उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कितना मंगलकारी है देखें।

मेष राशि वाले आज सुबह से ही आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। अगर कोई नया काम, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं को इस काम के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में अनुकूलता और व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना सफलता से पूरी होगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ: दिन मिलाजुला रहेगा। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। लाभ का कोई अवसर मिल सकता है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कार्यक्षेत्र एवं सरकरी क्षेत्र से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आय-सम्पति के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: सितारे आज आप पर मेहरबान हैं। अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं को आरंभ कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में स्नेह और सद्भाव बना रहेगा। भाग्य 97 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: मन में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी बात को लेकर चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। आज व्यय अधिक हो सकता है। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: मनोबल बढ़ेगा और काम में जोखिम उठाने के लिए भी तैयार रहेंगे। आपके पराक्रम और प्रभाव में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कहीं फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कन्या:आज आप सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें। दिए हुए धन की वापसी की संभावना कम है। काम में अरुचि हो सकती है। धन के खर्च होने का योग है। जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ सकता है। भाग्य 52 प्रतिशत साथ दे रहा है।

तुला: आपकी राशि में चंद्रमा का संचार आपको उत्साहित और एक्टिव रहेगा। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। महिलाओं में सौंदर्य के प्रति रुचि बढेगी। भाग्य 94 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: काम की व्यस्तता रह सकती है। आज कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से मनमुटाव की आशंका है, वाणी और क्रोध पर संयम रखें। मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद होगा। यात्रा में परेशानी हो सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: कई मामलों में आज का दिन अनुकूल प्रतीत होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। रुचिकर काम मिलने से आज काम में मजा आएगा। व्यापार में फायदे का दिन है। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सुख के साधनों में वृद्धि के लिए धन खर्च कर सकते हैं। किसी मित्र के कारण आपको खुशी मिल सकती है। निवेश करना लाभप्रद होगा। भाग्य 74 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कुंभ: आज मन कल्पना में खोया रहेगा। धर्म-कर्म और पारलौकिक विषयों के बारे में सोच-विचार करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें, आपके प्रभाव से इन्हें कष्ट हो सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति रहेगी। आपके व्यवहार से साथी नाराज हो सकते हैं। लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन धीमी गति से चलाएं। यात्रा के दौरान जोखिम से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-विचार करके कोई फैसला लें। भाग्य 49 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.