Published On : Tue, Jul 27th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

रकार से मिला कोविशील्ड का कोटा, आज सभी सेंटर्स पर होगा टीकाकरण

Advertisement

नागपुर. मनपा के वैक्सीनेशन अभियान को भले ही लगातार हर दूसरे दिन ब्रेक लग रहा हो लेकिन किसी तरह से अभियान निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण है कि सोमवार को केवल सीमित स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान होने की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार की ओर से कोविशील्ड का पर्याप्त कोटा मिलने से मंगलवार को मनपा और सरकारी सभी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर टीकाकरण होने की जानकारी उजागर की गई है. मंगलवार को 18 प्लस और 45 प्लस वर्ग के सभी लोगों को मनपा और सरकारी वैक्सीन सेंटर्स पर नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी. सभी सेंटर्स पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन होगा.

जारी रहेगा ड्राइव इन वैक्सीनेशन
मनपा की ओर से बताया गया कि वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन पद्धति से भी पंजीयन कराया जा सकेगा. फिलहाल सिटी में मनपा और अन्य सरकारी केंद्रों पर कोविशील्ड के अलावा 3 सेंटर्स पर कोवैक्सीन की टीका लगाया जा रहा है. 18 प्लस और 45 प्लस को कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मेडिकल अस्पताल, कामठी रोड स्थित डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर अस्पताल और महल रोग निदान केंद्र पर दिया जा रहा है.

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार जिन लोगों ने कोविशील्ड का पहला डोज 12 सप्ताह पूर्व लिया हो, उन्हें दूसरा डोज भी उपलब्ध कराया जाएगा. स्वास्थ्य सेवक और फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी दूसरा डोज दिया जाएगा. इसके अलावा मनपा की ओर से ड्राइव-इन-वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था. मंगलवार को इन सेंटर्स पर भी सभी को वैक्सीन उपलब्ध होगी.

अब तक का वैक्सीनेशन पहला डोज
स्वास्थ्य सेवक 46,521
फ्रंटलाइन वर्कर 53,444 18
प्लस उम्र 3,14,769 45 प्लस उम्र 1,81,402 45
प्लस कोमोरबिड 89,693 60
प्लस सभी लोग 1,95,489
पहला डोज कुल 8,81,318

Advertisement

दूसरा डोज
स्वास्थ्य सेवक 27,253 फ्रं
टलाइन वर्कर 29,118 18
प्लस उम्र 17,721 45
प्लस उम्र 1,31,534 45
प्लस कोमोरबिड 28,439 60
प्लस सभी लोग 1,22,798
दूसरा डोज कुल 3,56,863

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.