Published On : Tue, Jul 27th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

उपचार के दौरान शक्तिमान की मौत

Advertisement

6 आरोपियों को कल तक पुलिस हिरासत

नागपुर. कौशल्यानगर परिसर में शुक्रवार की रात हुई स्वयम सत्यप्रकाश नगराले (21) की हत्या का बदला लेने के लिए उसके साथियों ने शिवम उर्फ शक्तिमान शुद्धोधन गुरुदेव (19) पर जानलेवा हमला किया था. उसकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी. सोमवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोपहर बाद तनावपूर्ण शांति के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले में पकड़े गए आरोपी कौशल्यानगर निवासी बिरजू वसंता शिंदे (28), अभिजीत दिलीप घोड़ेस्वार (24), आकाश कृष्णा मनवर (30), प्रीतम अंबादास कावले (24), सुनील वामन वानखेड़े (39) और सुरेश गोपीचंद कांबले (44) को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं.

ज्ञात हो कि संजय उमाड़े के यहां चल रहे जुआ अड्डे पर स्वयम और निशांत घोड़ेस्वार का विवाद हुआ था. तब से दोनों में ठनी हुई थी. स्वयम शराब पीकर जुआ अड्डे पर जाता था और हथियार की नोक पर सभी को मारने की धमकी देता था. ऐसे में बीते शुक्रवार को निशांत, शक्तिमान और नाबालिग साथियों ने स्वयम पर हमला कर दिया. छाती पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. अन्य आरोपी पकड़े गए लेकिन शक्तिमान भाग निकला.

Advertisement

पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन शनिवार की सुबह उसके ही किसी दोस्त ने मुखबिरी करके स्वयम के साथियों को उसके भांडे प्लॉट परिसर में होने की जानकारी दी. उपरोक्त 6 आरोपियों ने भांडे प्लॉट से शक्तिमान का अपहरण किया और परिसर में लाकर उस पर हमला कर दिया. वैसे शक्तिमान को पहले ही मृत मान लिया गया था लेकिन पुलिस गैंगवार में एक के बाद एक 2 हत्या की वारदातों का जोखिम नहीं उठाना चाहती थी. इसीलिए वेंटिलेटर पर उसे जिंदा रखा गया था. सोमवार की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद तगड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

फसल बीमा पर किसानों में बढ़ा आक्रोश #CropInsurance #FasalBima #Kisan #FarmerProtest #Maharashtra

फसल बीमा पर किसानों में बढ़ा आक्रोश #CropInsurance #FasalBima #Kisan #FarmerProtest #Maharashtra

छात्र आंदोलन के आगे सरकार झुकी: धानोरकर #PratibhaDhanorkar #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन के आगे सरकार झुकी: धानोरकर #PratibhaDhanorkar #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सवाल #HaribhauRathod #fadnavis  #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सवाल #HaribhauRathod #fadnavis #StudentProtest #MaharashtraNews

आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य पारंपरिक दिंडी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य पारंपरिक दिंडी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आव्हाड की प्रतिक्रिया #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आव्हाड की प्रतिक्रिया #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges