Published On : Tue, Jul 27th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

35 बकायेदारों की बिजली काटी

Advertisement

पुलिस बंदोबस्त के साथ महावितरण की कार्रवाई

नागपुर. लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के खिलाफ महावितरण का वसूली और कार्रवाई अभियान लगातार जारी है. सोमवार को तगड़े पुलिस बंदोबस्त के साथ खरबी, बाबा ताजनगर, रेशिमबाग, मिलननगर, राऊतनगर परिसर में 35 बकायेदारों के घरों का बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई.

इसी कार्रवाई के दौरान 19 घरों में बिजली चोरी भी पकड़ी गई. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई हुड़केश्वर सब डिवीजन पूर्व वितरण केन्द्र अंतर्गत की गई. बताया गया कि बकायेदारों को बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी बिल जमा नहीं किया जा रहा था. 35 ग्राहकों पर 5.77 लाख रुपये बकाये थे.

14 ने तत्काल जमा की रकम
कार्रवाई के दौरान पुलिस बंदोबस्त साथ होने के चलते किसी तरह के विरोध का सामना टीम को नहीं करना पड़ा. 14 बकायेदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल बिल की रकम जमा कर दी. यह कार्रवाई प्रादेशिक संचालक सुहास रंगारी, मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, अधीक्षक अभियांता अमित परांजपे, कार्यकारी अभियंता हेमराज ढोके के मार्गदर्शन में उप कार्यकारी अभियंता संजय मते, सहायक अभियंता मुंगसे, नासरे, निमकर, आकारे, गजभिये, खडसे की टीम ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.