Published On : Mon, Sep 14th, 2020

आप ‘ पार्टी के ऑक्सिमिटर अभियान से जागरूक हो रहें नागरिक

Advertisement

नागपुर– शहर में कोरोना की इस महामारी में आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार शहर के विभिन्न परिसरों में जाकर नागरिकों का ऑक्सिमिटर के जरिये,उनका तापमान चेक किया जा रहा है. दिल्ली की तर्ज पर नागपुर शहर में भी इस अभियान को शुरू किया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद नागपुर की टीम की इस मुहिम की तारीफ भी है. रविवार को नंदनवन परीसर, केडीके कॉलेज परिसर के नागरिकों का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से तापमान चेक किया गया.

Gold Rate
Apr 22 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुछ दिनों से चल रही इस मुहिम में कार्यकर्ताओ की ओर से पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का भी तापमान चेक किया था. इस मुहिम के कारण नागरिकों में कोरोना को लेकर सतर्कता और सुरक्षा भी बढ़ रही है. यह अभियान आम आदमी पार्टी के युवा आघाडी के विदर्भ संयोजक पीयूष आकरे के नेतृत्व में किया जा रहा है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement