बढ़ते जनसमर्थन के चलते मुकाबला हुआ कांटे का
सावनेर (नागपुर)। सावनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार किशोर चौधरी की रैलियों को इलाके में भारी जनसमर्थन मिल रहा है. लोगों के बढ़ते जनसमर्थन के चलते सावनेर क्षेत्र में मुकाबला कांटे का हो गया है.
Featured Products
खापा में कल कांग्रेसी समर्थकों के कायरतापूर्ण हमले को पीछे छोड़ कार्यकर्ता आज सुबह से ही दहेगांव स्थित कार्यालय में भारी संख्या में जमा हो गए और नए दम-नए उत्साह के साथ प्रचार की शुरुआत कर दी. चौधरी के कार्यकर्ताओं ने मानो अपने विरोधियों को यह आभास करा दिया कि उनके ऐसे हमलों से वे घबराएंगे नहीं.
चौधरी ने प्रचार में अपने विरोधियों पर बढ़त बना ली है. वे प्रत्येक मतदाता से, घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं. वे और उनके कार्यकर्ता लोगों से यही अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी भय के 15 अक्तूबर को मतदान करें. प्रचार रैलियों के दौरान किशोर चौधरी को अनेक स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया जाता रहा. उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ जुटती रही.










