Published On : Wed, Jul 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी

मामला दर्ज
Advertisement

नागपुर: नागपुर सेंट्रल जेल में दो कैदियों द्वारा जेल अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच नागपुर सेंट्रल जेल के छोटी गोल विभाग स्थित बैरक नंबर-1 के सामने हुई। उस समय जेल अधिकारी वामन तुकाराम निमजे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के मुताबिक, कैदी दीपक उर्फ खत्या रामकृष्ण घनचक्कर और नादीर खान आतीर खान पठान ने ड्यूटी पर मौजूद जेल अधिकारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों ने अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे जेल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने धंतोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और घटना के पीछे क्या कारण थे। वहीं, जेल परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges