Published On : Fri, Jun 29th, 2018

सीबीएसई करेगी टीचर्स पर कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा में नंबर जोड़ने में हुई गलती के लिए शिक्षकों पर गाज गिरी है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने देश भर के 130 शिक्षकों और कोऑर्डिनेटर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है . दरअसल इस साल दोबारा कॉपी जांच में सीबीएसई की बड़ी चूक सामने आयी थी. दोबारा जांच के बाद किसी छात्र के 400 फीसदी मार्क्स बढ़े तो किसी छात्र को जहां पहले जीरो मार्क्स मिले थे, दोबारा कॉपी चेकिंग के बाद उनको 35 नंबर आए. इससे सीबीएसई की काफी किरकिरी हुई.

सबसे ज्यादा संख्या में चूक पटना रीजन में सामने आई है जहां 45 टीचर्स- कोऑर्डिनेटर्स को लापरवाही का जिम्मेदार पाया गया है. इलाहाबाद रीजनल ऑफिस ने पटना रीजन के 45 टीचरों-कोऑर्डिनेटरों को निलंबित करने समेत अन्य कार्रवाई करने का सुझाव दिया है.

पटना के बाद देहरादून का नंबर है जहां 27 टीचर्स-कोऑर्डिनेटर्स को गैर जिम्मेदार पाया गया है. इलाहाबाद और दिल्ली के बाद अजमेर रीजन में ऐसे मामले ज्यादा सामने आए हैं जहां छात्रों का वेरिफिकेशन के बाद नंबर बढ़ा है.

अभी कॉपी दोबारा चेकिंग की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में अभी और शिक्षकों की लापरवाही पकड़ में आएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.