Published On : Thu, Sep 6th, 2018

मोदी की बहन रेखा मोदी के घर पर आयकर विभाग का छापा

Advertisement

बिहार की चर्चित महिला बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशिल मोदी की मुंहबोली बहन रेखा मोदी के घर पर आज दोपहर से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. दोपहर 12 बजे इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में रेखा मोदी के घर पहुंचे.

गौरतलब है कि रेखा मोदी का नाम बिहार के बहु-चर्चित सृजन घोटाले में नाम आया था. उनके खिलाफ यह कारवाई उसी मामले में है या फिर कोई दूसरा मामला अभीतक स्पष्ट नहीं हो पाया है. रेखा मोदी पर करोड़ों रुपये के आभूषण की खरीददारी पटना के एक बड़े आभूषण विक्रेता जालान शॉप से किये जाने का आरोप है.

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है. लेकिन अभीतक सीबीआई ने इस मामले में रेखा मोदी से न तो पूछताछ की है और ना ही उनके खिलाफ कोई कारवाई इसलिए आज की छापेमारी को सृजन घोटाले से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी.

तेजस्वी ने किया मोदी का खुलासा ,कहा सृजन घोटाले में शामिल हैं

सुशील के रिश्तेदार

सूत्रों के अनुसार रेखा मोदी ने जिस जालान शॉप से रेखा मोदी ने करोड़ों रुपये के आभूषण की खरीददारी की है, उसके यहाँ भी आयकर विभाग ने छापा मारा है.

जालान शॉप के मालिक रवि जालान से कुछ दिन पहले इस सम्बन्ध में सिटी पोस्ट लाइव ने पूछताछ की थी तो उनका कहना था कि रेखा मोदी ने जो भी खरीददारी की है, उसका उन्होंने नियम के अनुसार बिल काटा है औत चेक के जरिये पेमेंट लिया है.

उनका काम ये पता करना नहीं है कि ग्राहक ने पैसे कहाँ से लाये. उनका काम है नियम के अनुसार बिल काटकर आभूषण की बिक्री करना. हालांकि रवि जालान ने ये भी संकेत दिया था कि रेखा मोदी से उनका परिचय एक बड़े नेता ने करवाई थी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement