सारखणी (नांदेड)। महाराष्ट्र सरकार ने गुटखा व तम्बावूâजनित पदार्थों की बिक्री व संग्रहण पर पाबंदी लगा रखी है. इस पर कड़ी नजर रखने के बावजूद गुटखे की तस्करी का कारोबार जारी है. इसी कड़ी में १८ दिसम्बर को गुटकों की एक बड़ी खेप सहित २ लोगों को गिरफ्तार किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, १८ दिसम्बर की रात उपविभागीय पुलिस अधिकारी दत्तात्रेय कांबले को गुटका तस्करी की गुप्त सूचना मिली. उसी आधार पर अंजनखेड़ परिसर में ९:३० बजे कांबले व उनकी टीम ने अंजनखेड़-सारखणी से होती हुई वाई (बा.) जा रही मोटरसाइकिल क्र. एम.एच. २६ एपी ०९०७ को रोकी. जाँच में पुलिस को करीब ३७,२०० रुपये का गुटखा थैलों में भरा मिला. जिसमें विमल, सितार, नजर आदि ब्रांडों के गुटके का समावेश है. इसमें किनवट तालुका के मांडवी निवासी दो आरोपियों प्रवीण अप्रोत्र राठौड़ (१८) व अमोल राजू राठौड़ (१८) को गिरफ्तार किया गया है. नांदेड़ अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के संतोष कनकावार ने मामले की जाँच कर कार्रवाई की.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार





