Published On : Mon, Dec 22nd, 2014

पालांदूर : आग से ३ लाख का माल खाक

Advertisement

 

  • शॉर्टसर्किट से तबेला खाक
  • सूचना पाकर अधिकारी पहुँचे
  • धान के ८० बोरे व लड़ड़ियाँ जली
  • पहले २ भैंस व १ गाय मरी थी

Fire  (1)
पालांदूर (भंडारा)। लाखनी तालुका के पालांदूर के पास घोड़ेसरी गाँव में २० दिसम्बर को शॉर्टसर्किट से तबेले में आग लग गई. यहाँ अनाज रखा हुआ था, जो जल कर खक हो गया. इसमें करीब २ लाख का नुकसान की खबर है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालांदूर के पास घोड़ेसरी में एक महिला किसान यशुबाई गोविंदा राघोर्ते के तबेले में शॉर्टसर्किट से आग लग गई. यहाँ जानवर की जगह ८० बोरे जयश्रीराम धान, लकड़ियाँ व बाँस-बल्लियाँ रखी हुई थीं. इसमें करीब ३ लाख का माल जल कर खाक हो गया. यह दुर्घटना २० दिसम्बर की शाम को हुई. आग लगने के वक्त सभी खेत में ही थे. इस बीच पूरा तबेला जल गया. इससे आहत येशुबाई बोहोश हो गई. इससे पूर्व इसी घर के दो भैंस और एक गाय की मृत्यु से किसान को चपत लगी थी, किंतु प्रशासन ने कोई मदद नहीं की थी.

Fire  (2)
इस आग की घटना के बाद जि.प. सदस्य भरत खंडाइत ने तत्काल पानी के टैंकर बुलाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस घटना की खबर मिलते ही तलाठी हटनागर, प्रो. पा. सुनील लुटे, सरपंच सुचिर राघोर्ते, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता घोले पहुँचे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.