Published On : Mon, Dec 22nd, 2014

मूल : २ लाख का धान जला

Advertisement

Rice burned
मूल (चंद्रपुर)। एक किसान द्वारा ४ एकड़ से निकाल कर खेत में रखा धान २० दिसम्बर की रात को अचानक आग लग जाने से खाक हो गया. इस बात की जानकारी तलाठी, नगराध्यक्ष को दी गई. किसान ने मदद की गुहार लगायी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्र. १६ निवासी देवानंद तिवाजी नागोशे ने बोपनवार के ४ एकड़ खेत को किराये पर लेकर  उसमें धान की फसल लगायी थी. जिसे काटकर खेत में रखा था. जो २० दिसम्बर की रात आग लगने से जल कर खाक हो गई. इसकी सूचना देने पर तलाठी कन्नाके ने पंचनामा कर मूल के तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी है. किसान ने शीघ्र मदद की गुहार लगायी है. किसान ने इसकी जानकारी नगरसेवक बाबा अजीम को भी दी है. वहीं नगराध्यक्ष रीना थंरकर ने भी मामले की जानकारी ली है. धान की कीमत करीब २ लाख रुपये बतायी गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.