Published On : Tue, Apr 13th, 2021

अग्निकांड मामले में वेल ट्रीट अस्पताल के संचालक पर मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर. अमरावती मार्ग पर वाडी में स्थित वेल ट्रीट अस्पताल में 9 अप्रैल को लगे भीषण आग में 4 मरीज़ों की मौत हुई थी. माना जा रहा है की स्थानीय प्रशासन, बिल्डिंग मालिक और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते यह घटना घटी. सूत्रों के अनुसार वेल ट्रीट अस्पताल का इमारत पूरी तरह अनधिकृत है. जब इमारत को ही मंज़ूरी नहीं है तो अस्पताल को कैसे मंज़ूरी मिली? इसके बावजूद बहुत लंबे समय से यह अस्पताल सक्रीय रहा. एक तरीके से देखा जाए तो यहाँ पर व्यवस्थाओं में अभाव के चलते मरीज़ों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था.

इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ की है. जाँच के दौरान अस्पताल के संचालक डॉ. राहुल ठवरे पर मामला दर्ज किया गया है. इस अग्निकांड में गोरेवाड़ा निवासी तुलसीराम पारधी (47), परशिवनी निवासी शिवशक्ती सोनबरसे (35), मनीषनगर निवासी प्रकाश बोले (69), और कलमेश्वर निवासी रंजना मधुकर कडू (44) की मौत हो गई थी. पुलिस की जाँच के दौरान यह पाया गया की डॉ. ठवरे ने अस्पताल में योग्य क्षमता और क़्वालिटि के बिजली उपकरण नहीं लगाए थे. इसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ.

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आग बुझाने की व्यवस्था भी अस्पताल में नहीं थी. अस्पताल प्रशासन अपने आर्थिक फायदे के लिए पैसे बचा रहा था और मरीज़ों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा था. चारों की मौत का ज़िम्मेदार पुलिस ने डॉ. राहुल ठवरे को ठहराया है और उसके खलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges