Published On : Tue, Jul 16th, 2019

सावधान, घरों के कूलर, फ्लावर पाट में हो सकता है डेंगू का मच्छर

Advertisement

नागपूर : क्या आप जानते हैं खतरनाक डेंगू के मच्छर आपके घरों के भीतर कूलर, फ्लावर पॉट पुराने खराब पड़े टायरों में पल रहे हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो तत्काल सावधान होकर अपने घरों में मच्छरों की पैदावार को रोकने का प्रयास करें। कुलर, फ्लावर पॉट तथा अन्य स्थानो पर पानी को जमा नही होने दे।

मलेरिया फाइलेरिया विभाग की प्रमुख डॉ जयश्री थोटे ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसकी पैदावार वहां तेजी से होती है इसलिए किसी भी स्थान पर साफ पानी को 1 दिन से ज्यादा जमा नहीं रहने देना चाहिए। घरों में कूलर लगाए गए हैं लेकिन कूलरों का यदि उपयोग नहीं हो रहा है तो कूलर का पानी निकाल देना चाहिए।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घरों में फ्लावर पार्ट में जमा पानी भी मच्छरों का स्थान हो सकता है उसे भी साफ करना जरूरी है। डॉ थोटे ने बताया कि टीन कंटेनर, सीमेंट के टांके, प्लास्टिक बर्तन, मिट्टी के बर्तन में भी डेंगू के मच्छर पैदा हो सकते हैं। थोटे ने बताया कि महानगर पालिका ने 1 जून 2019 से 31 जून 2019 के दरम्यान 1,08,942 घरों का सर्वेक्षण किया जिसमें से 2,572 घरों में डेंगू मच्छरों की पैदावार नजर आई।

हिवताप व मलेरिया विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की मदद से 787 कर्मचारियों की टीम शहर में कार्यरत है। मनपा की ओर से कीटनाशकों का छिड़काव संभावित स्थानों पर किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भी गप्पी मछलियों को छोड़ा जा रहा है ताकि मच्छरों के रोकथाम में मदद मिल सके। डॉक्टर थोटे ने आम जनता से मच्छरों की पैदावार को रोकने में सहायता करने की अपील करते हुए नागरिकों से अपने घरों में छिपे मच्छरों पर रोकथाम करने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges