Published On : Mon, Dec 25th, 2017

शहर ने मनाया क्रिसमस, सभी चर्च में रही भीड़

Advertisement


नागपुर: दुनिया भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है. देश के साथ ही नागपुर शहर में भी क्रिसमस की धूम दिखाई दी. सेमिनरी हिल्स स्थित लुर्द माता मंदिर में कल रात 12 बजे से ही चर्च में ईसायी अनुयायी जाने लगे थे. ठण्ड के बावजूद सुबह से ही लुर्द माता मंदिर में दिनभर भीड़ रही.

शहर के सभी चर्च में लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए नजर आये. हाथों में कैंडल लेकर, सिर पर लाल सांता क्लोज़ की टोपी पहनकर युवक और युवतिया भी क्रिसमस का त्यौहार मनाते हुए नजर आए. जीसस क्राइस्ट का जन्म रात में होने के कारण रात में ही सभी चर्चो में प्रार्थना की गई. कड़ाके की ठण्ड होने के बावजूद भी रात में लोग चर्च में गए और प्रार्थना सभा में मौजूद रहे. क्रिसमस के कुछ दिन पहले से ही ट्रैफिक सिग्नलों पर हाथों में लाल टोपियां लेकर बेचते हुए लोग दिखाई देते है.

क्रिस्चियन बहुल देशों में क्रिसमस को लेकर काफी दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. शहर में भी क्रिस्चियन धर्म के लोग कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं. क्रिसमस के दिन चर्च से प्रार्थना करने के बाद सभी अपने मित्रो और रिश्तेदारों को बधाई देने और दिनभर क्रिसमस मनाते हुए खुश दिखाई दिए.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.