Published On : Sat, Dec 6th, 2014

भंडारा : जली लाश मिलने से सुरेवाड़ा में हड़कम्प

Advertisement

Burned deadbody surewada
भंडारा। 15 से 18 वर्षीय एक व्यक्ति की पूर्ण रूप से जली लाश भंडारा के करीब सुरवाड़ा के पुनर्वसन परिसर में मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है. शुक्रवार को सुबह यह मामला प्रकाश में आया. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची. जाँच-पड़ताल में उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारधा ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत भंडारा-करडी मार्ग पर सुरेवाड़ा नामक गाँव में प्रकल्पग्रस्तों का पुनवर्सन किया गया है. वहीं शुक्रवार की सुबह गांव के करीब किसी ग्रामीण को सुनसान जगह पर जली हुई अवस्था में लाश दिखाई दी. तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. लाश पूरी तरह जल जाने से पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पायी है. वैद्यकीय अधिकारी की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जाने की बात पुलिस ने बतायी. पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास में जुट गई है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 13 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above