Published On : Fri, Jul 3rd, 2015

बुलढाणा (खामगांव): 19 वर्षीय युवती समेत दो विवाहिता लापता


Wanted-khamgao
खामगाव (बुलढाणा)।
शहर की 19 वर्षीय युवती समेत दो विवाहिता लापता होने की खबर सामने आयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार स्थानिय दालफैल क्षेत्र राठी प्लॉट निवासी श्वेता किसनराव ताजने (19) 1 जुलाई को स्कुल में टीसी लेने जा रही हूं कहकर निकली. लेकिन अब तक वह घर नही लौटी, उसकी दादी गं.भा सुमनबाई नटकुट ने पुलिस में मामला शिकायत दर्ज कर दी है. वहीं घाटपुरी रोडपर खराटे ले-आउट निवासी नंदा प्रवीण सिंह चव्हाण (43) 29 जून की सुबह अस्पताल जाती हूं कहकर घर से निकली लेकिन वहं भी अब तक घर वापस नही आई. नंदा के देवर रमेश सिंह चव्हाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है. साथ ही गोपाल नगर निवासी सरला अनिल देशमुख (55) 17 जून को किसी को बिना बताये घर से निकल गई. पती अरुण देशमुख ने सारे रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता न लगने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की.

युवती समेत दो विवाहिता लापता होने से शिवजी नगर पुलिस घटना की जाँच कर रही है. शहर में लापता होने के मामले दिन प्रति दिन बढ़ने से नागरिक चिंतित है.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement