Published On : Tue, Dec 27th, 2016

कानून बनाकर केंद्र करे राम मंदिर का निर्माण : विहिप

Advertisement

vhp
नागपुर:
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की माँग विश्वहिन्दू परिषद के महासचिव सुरेंद्र जैन ने की है। श्री जैन मंगलवार को नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में प्रेस से मुखातिब हुए। श्री जैन के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत में विहिप का भी योगदान है। उनका दावा है कि विहिप ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनजागृति अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में राममंदिर निर्माण का वादा भी किया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस मुद्दे को पार्टी का एजेंडा भी बताया था। यही वजह है कि विहिप को राम मंदिर की आस है और उन्हें भरोसा भी कि केंद्र की भाजपा सरकार इस संबंध में प्रयास करेगी। श्री जैन ने स्पष्ट किया कि विहिप सिर्फ सरकार के भरोसे पर नहीं, बल्कि जनजागृति अभियान चलाकर राम मंदिर निर्माण के लिए जनमत का दबाव भी सरकार पर बनाने का काम करेगी। उन्होंने केंद्र की भाजपानीत सरकार से कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराने का आह्वान भी पत्र-परिषद में कर दिया।

क्या उत्तरप्रदेश के साथ आने वाले वक्त में चार राज्यों के चुनाव को देखते हुए राम मंदिर का मुद्दा विहिप द्वारा उठाया जा रहा है? इस सवाल पर सुरेंद्र जैन ने कहा कि “राम मंदिर का मुद्दा देश की जनता की अस्मिता के साथ जुड़ा हुआ है। यह चुनावी मुद्दा हो ही नहीं सकता। देश में साल भर कहीं न कहीं चुनाव होते ही रहते हैं इसलिए राम मंदिर को चुनाव से जोड़ना गलत है। नागपुर में विहिप की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और एक्शन प्लान बनाया जायेगा। देश में 23 राज्यो में गोहत्या पर कानून बना है सिर्फ 5 राज्यो में गो के संरक्षण के लिए कानून नहीं है। केंद्र अगर कानून बनाता है तो यह सारे देश में लागू होगा। महात्मा गाँधी भी इसके पक्ष में थे।”

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बैठक में सामान नागरिक संहिता पर होगी चर्चा
विहिप महासचिव ने बताया कि नागपुर में आयोजित बैठक में सामान नागरिक संहिता पर चर्चा की जाएगी। उनके अनुसार देश में महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए यह कानून आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी विशिष्ठ धर्म की महिला के लिए अलग कानून होना गलत है। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर ने भी सामान नागरिक संहिता कानून की बात कही थी।

गाँव-गाँव में हनुमान मंदिर बनाएंगे
सुरेंद्र जैन ने कहा कि जिस गाँव में हनुमान का मंदिर नहीं है विहिप और बजरंग दल द्वारा उस-उस गाँव में मंदिर का निर्माण करने का संकल्प लिया गया है। दक्षिण भारत में आज भी हनुमान मंदिर नहीं है ऐसी जगहों पर हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges