Published On : Tue, Dec 27th, 2016

जय के दिखाई देने का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement
Tiger Jai

File Pic


नागपुर
: जय की गुमशूदगी के 8 माह बाद उसके तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जिले के जंगल में दिखाई देने का वीडियो इन दिनों वॉट्स अप ग्रुप में खूब चला है। वन विभाग से संपर्क करने पर पेंच टाइगर प्रोजेक्ट के फील्ड ऑफिस द्वारा जानकारी दी गई है कि जय के दिखाई देनेवाले वीडियो के बारे में जानकारी तो मिली है, लेकिन अधिकारिक रूप से इसकी कोई सूचना हम तक तेलंगाना सरकार द्वारा नहीं दी गई है। साथ ही उसके जांच का भी कोई लिखित आदेश अब तक विभाग को नहीं मिला है।

उधर विभाग के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार टीवी चैनलों को इस वीडियो की जांच करने की बात कहते दिखाई दिए। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वीडियो के दावे सही पाए जाते हैं तो वे जांच के िलए यहां से टीम भी तेलंगाना भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वीडियो को लेकर उन्होंने तेलंगाना सरकार के वन मंत्री को भी संपर्क साधा है। बता दें कि उमरेड करांडला वन्यजीव अभ्यारण्य के मशहूर बाघ जय के लापता हुए आठ माह गुजर चुके हैं। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisement
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews  #PoliceInvestigation #CityNews

Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews #PoliceInvestigation #CityNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above