Published On : Tue, Dec 27th, 2016

देवेन्द्र फड़णवीस को नागभूषण

Advertisement

CM Fadnavis
नागपुर:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को वर्ष २०१६ के नागभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार राज्य में उल्लेखनीय जनहितकारी कार्य करते हुए देश-विदेश में राज्य की साख बढ़ाने के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र के लिए विशेष कार्य करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। नागभूषण फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष उस शख्सियत को पुरस्कृत किया जाता है, जिन्होंने अपने काम से विदर्भ को अलग पहचान प्रदान की हो। श्री फड़णवीस को १ जनवरी २०१७ को नागपुर के शंकर नगर चौक समीप स्थित साई सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के जरिए नागभूषण प्रदान किया जाएगा।

शाम साढ़े चार बजे से आयोजित समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी यह पुरस्कार देवेन्द्र फड़णवीस को प्रदान करेंगे, मौके पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश वी एस शिरपुरकर प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे, साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यसभा सदस्य अजय संचेती तथा पूर्व सांसद दत्ता मेघे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

नागभूषण फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभाकर मुंडले, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश नुवाल, सचिव गिरीश गांधी तथा कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल ने एक पत्र परिषद में यह जानकारी देते हुए बताया कि मानचिन्ह तथा एक लाख रुपए पुरस्कृत को प्रदान किया जाता है। अब तक १४ शख्सियतों को नागभूषण दिया जा चुका है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.