
सावनेर : सप्टेंबर की शाम सावनेर शहर मे आये अचानक बारिश और तेज हवा तूफान के चलते हुई अलग-अलग घटनाओं में दो रिश्तेदार भाईयों की मौत हो गई। पहली घटना शहर के सर्वोदय नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास बिजली गिरने से 24 वर्षीय साहिल सत्तार शाह की मौत हो गई, जबकि दुसरी घटना बिजली विभाग कार्यालय सावनेर के शिव मंदिर के पास आम का पेड़ गिरने से 43 वर्षीय मुस्ताक गुलाम शेख, निवासी चिचपुरा, सावनेर की मौत हो गई। इस घटना में गड़ेगांव निवासी सचिन दियेवार गंभीर रुपसे घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, सर्वोदय नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटना हुई। इसकी चपेट में आने से साहिल सत्तार शाह गंभीर रूप से प्रभावित हुए। उन्हें उपचोर के लिए प्राथमिक स्वास्थ प्रशिक्षण केन्द्र सावनेर ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर उनके शवको शवविच्छेदन हेतू रवाना कीया
शिव मंदिर सावनेर के पास बारिश और तेज तूफान के दौरान एक बडा आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे मुस्ताक गुलाम शेख और सचिन दियेवार दब गए। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को मिलते ही उन्होंने सावनेर थाने को सूचना दी। हितज्योती आधार फाऊंडेशन के हितेश बनसोड, सेवेकरी परिवार के भुषण कुबडे, हितज्योती आधार फाउंडेशन टीम के सदस्य आशु गुप्ता, आदित्य घटे, शुभमं अकोने, आकाश यादव, नघर परिषद सावनेर व महावितरण के कर्मचारी तथा उपस्थिती लोगोकी मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन और जेसीबी की सहायता से पेड़ को काटकर पेडके निचे दबे दोनों को बाहर निकाला गया मुस्ताक गुलाम शेख को सावनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन दियेवार का उपचार जारी है।
मृतक साहिल सत्तार शाह (24) और मुस्ताक गुलाम शेख (43) आपस में रिश्तेदार भाई थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की बारिश और तूफान के दौरान अलग-अलग हादसों में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटनाओं से सावनेर क्षेत्र में शोक का माहौल है।आकस्मिक हुयी इन दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस द्वारा आगेकी जाँच की जा रही
अनेको पेड बोर्ड, होर्डिंग गीरे
अचानक आयी तेज तुफान और बारिश से शहरमे गांधी चौक स्थित रेडीमेड कपडे की दुकान पर तथा शहरमे अनेको पेड जडसे उखड गये तो कई पेडोकी डंगालीया टुटकर घर दुकान सकडो तथा बिजलघ की तारोपर गीरनेसे विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी.महावितरण सावनेर के अभियंता सुभाष ललके तथा उनके कर्मचारीयोने करीब तीन चार घंटे अथक प्रयास कर शहरकी बिजली व्यवस्था को तत्कालीक तौरपर सुचारु कर शहरवासीयोको राहत दी.शहरके कुछ इलाको मे बीजली का आना जाना रात भर शुरु रहा तो कही कम व्होल्टेज का सामना करणा पडा.दि.19 की सुबहसे ही विद्युत विभाग सावनेर शहरकी विद्युत व्यवस्था सुचारु करणे मे परिश्रम ले रहा है
मु्तक के परिजनोको चार चार लाख का मुआवजा
क्षेत्र के विधायक डॉ. आशिष देशमुख ने पीडित परिवार पर आये अचानक इस संकटमे मदत की पहल करते हुये जिला नैसर्गिक आपात्कालीन विभाग के निवासी उपजिल्हाधिकारी से तुरंत संपर्क कर मु्तक परिवार को तत्काल स्वरूप मे चार चार लाख रुपये की मदत उपलब्ध कराणे के लीये प्रयास कीये तथा शिध्रता उक्त राशी मु्तक के परीजनोको प्रदान कीये जाने की बात कही जा रही है
संवाददाता किशोर ढुंढेले सावनेर…




