नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कलमना थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर महिला संचालिका को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक पीड़ित महिला को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कलमना वस्ती स्थित सरस्वती नगर के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने दो पंचों और एक बोगस ग्राहक की मदद से योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला संचालिका को गिरफ्तार किया, जबकि एक पीड़ित महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार के लिए प्रेरित करती थी और ग्राहकों की व्यवस्था भी करती थी।
इस मामले में कलमना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार महिला को आगे की कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...
भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra
परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews
पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate
बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra...





