Published On : Thu, Nov 20th, 2014

यवतमाल : बीआरसी वैज्ञानिकों का सेमिनार

Advertisement

 

  • छत्रा एवं कर्मचारी सम्मेलन

BRC scientists Seminars
यवतमाल। भाबा (अनुसंधान) अटोमीक रिर्सच सेंटर मुंबई  (बीआरसी) के वैज्ञानिकों का सेमिनार 26 नवंबर को यवतमाल में आयोजित किया गया है. ऐसा सेमिनार विदर्भ में पहली बार आयोजित करने की जानकारी शिशुविहार मंडल के पदाधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि, इस सेमिनार का उद्घाटन राज्य के वित्त एवं वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार करेंगे तो अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल करेंगे.

इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मदन येरावार तथा बीएआरसी के वैधानिक एस.जी. मार्कंडेय, इसी संस्थान के विशेष ड्यूटी अफसर एस.जी. घाडगे, डा.  एस.वी. ठाकरे, के.पी. मुथे, संतोष टाकले, मीडिया रिलेशन एवं पब्लीक अवेरनेस अफसर आर.के. सिंग आदि उपस्थित रहेनेवाले है. यह सभी भाबा आटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के है. उसी प्रकार दौलतराव अहेर आफ इंजिनिअरींग के कराड के प्राचार्य डा. अजय देशमुख उपस्थित रहेंगे. दोपहर 4.30 बजे इस कार्यक्रम का समापन होगा. जिसकी अध्यक्षता अमरावती अध्यापक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्रीकांत देशपांडे करेंगे तो प्रमुख वक्ता आर.के. सिंग रहेंगे. इस समय बार्क के वैज्ञानिक अनुऊर्जा, शांति, शक्ति और प्रगति इस विषय पर प्रदर्शनी लगाएंगे. सुबह 10 से शाम 6 बजे तक यह प्रदर्शनी नि:शुल्क रहेंगी. उसी प्रकार शिशुविहार मंडल द्वारा संचालित महिला विद्यालय का सुवर्ण महोत्सव एवं महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय का रौप्य महोत्सव-2014-15 में शुरू होगा. उसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए है. 23 नवंबर को पूर्व छात्राओंं एवं पूर्व कर्मचारियों का सम्मेलन होगा.

इस सम्मेलन में 1964 से 2014 तक के छात्राए  उपस्थित रहेंगे. जिसका उद्घाटन चंद्रपुर के मूल की विधायक शोभाताई फड़णवीस करेंगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की माता को भी निमंत्रण दिया गया है. मुक्तांगण कार्यक्रम में डा. मंजीरी पत्की अध्यक्ष रहेंगी, ऐसी जानकारी संस्था सचिव डा. श्रीधर देशपांडे, विष्णुपंत भाटवडेकर, चंद्रकांत देशपांडे, उमेश वैद्य, शरद चिंचोलकर, वसंत महल्ले आदि ने दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.