Published On : Mon, Oct 8th, 2018

बोला भीम-भीम गाने का हुआ लोकार्पण

Advertisement

नागपुर : भ्रस्टाचार के ख़िलाफ़ सामाजिक आंदोलन और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती फिल्म ‘मी हनुमंता रिक्शा वाला’ का डॉ. बाबा साहब आंबेडकर पर आधारित गीत का हालही में लोकार्पण किया गया. दीक्षा भूमि परिसर में स्थित कॉलेज परिसर के सभागार में दीक्षा भूमि स्मारक समिति के सदस्य विलास गजघाटे ने बोला भीम नामक इस गीत का लोकार्पण किया. इस दौरान फिल्म की पूरी यूनिट के साथ निर्माता विनोद जैस्वाल उपस्थित थे.

गोंदिया जैसी छोटी की जगह से आने वाले निर्माता विनोद ने अपने अविरल फिल्म्स के माध्यम से मराठी फीचर फिल्म मी हनुमंता रिक्शा वाला का निर्माण किया है. इस फिल्म की खासियत है की फिल्म की सारी यूनिट विदर्भ से है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाला अभिनेता नक्सलग्रस्त जिले गडचिरोली से है. जबकि निर्देशक,संगीतकार,गीतकार,गायक सब का ताल्लुख विदर्भ के अन्य भागों से है. इस फिल्म में एक रिक्शे वाले के संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है. भ्रस्टाचार को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ न केवल लड़ाई लड़ती है बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है. फिल्म के निर्माता विनोद जैस्वाल ने बताया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने में प्रमुख योगदान संविधान का है.

सविधान निर्माता डॉ आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से दबे कुचले लोगो के न्याय और समरसता का मुकम्मल रास्ता दिया है.संविधान राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का केवल प्रतिक भर नहीं अपितु बुराईयों से लड़ने का हथियार भी. डॉ आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता दर्शाने और फिल्म में माँग के अनुसार एक विशेष गीत जिसके बोल है ”बोला भीम भीम” को शामिल किया गया है. नागपुर की दीक्षा भूमि डॉ आंबेडकर के अनुयायियों के लिए प्रेरणा स्थल है. इसलिए इस गीत के लोकार्पण के लिए इस स्थान को चुना गया.

Advertisement

कार्यक्रम के अध्यक्ष विलास गजघाटे ने फिल्म की पूरी यूनिट को बधाई देते हुए कहा कि कमर्शियल सिनेमा के माहौल के बीच एक ऐसी फिल्म जो जनचेतना का निर्माण करे उसकी पूर्ति यह फिल्म करती है. यह फिल्म विदर्भ जैसे पिछड़े इलाके में कला के लिए नई सम्भावनाओं को विकसित करती है. उन्होंने इसकी सफलता की आशा व्यक्त करते हुए पूरी यूनिट को बधाई दी. इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म की सारी यूनिट उपस्थित थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.