Published On : Mon, Oct 8th, 2018

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया संकेत, दीवाली बाद राजनीतिक धमाका

Advertisement

नागपुर : लोकसभा चुनाव की दहलीज पर दीपावली के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी के साथ बदलेंगे. सभी को चौंका देनेवाले राजनीतिक धमाके भी दिखाई देंगे. बिहार में तो इसका प्रभाव सभी को देखने मिलेगा. यह बात बिहार के प्रभावशाली नेता, अभिनेता और भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कही. रविवार को नागपुर आए सिन्हा ने यवतमाल हाउस में पूर्व सांसद विजय दर्डा से मुलाकात की. इस दौरान मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम भी मौजूद थे.

रविवार को उत्तर भारतीय सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने हिस्सा लिया. अपने बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जानेवाले सिन्हा ने कहा कि बिहार में भाजपा से हाथ मिलाने के बाद नितीश कुमार हमेशआ बेचैन रहते हैं. वहीं ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव की बढ़ती करीबी भी उनके लिए चिंता का विषय है. भजपा को लेकर लोगों में नाराजगी है.

खुद मैं भी निर्णायक चरण में पहुंच चुका हूं. लिहाजा दीपावली के बाद सही समय देखकर इसकी घोषणा करूंगा. उन्होंने दिल्ली और बिहार में भाजपा को मिली हार को लेकर कहा कि भाजपा के खिलाफ नकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है. इन दोनों जगह भारी पैसा खर्च करने के बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा.

यही नहीं उन्होंने वीवीपैट में पारदर्शकता आने की भी उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स के दौर में बूथ कैप्चरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं. अब ईवीएम का दौर है. लेकिन इस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि चुनाव आयोग को ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनें लगाने से और पारदर्शकता बढ़ेगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.