Published On : Mon, Oct 16th, 2017

बीजेपी देश में लगा रही अप्रत्यक्ष आपातकाल – अशोक चव्हाण

Advertisement

Ashok Chavan
नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने जनता पर केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल थोपने का आरोप लगाया है। सोमवार नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहाँ की सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के विरोध में एक पोस्ट डालने की वजह से कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई कर दी जाती है। इस बार से जाहिर होता है की बीजेपी देश में अप्रत्यक्ष तौर पर आपातकाल लगा रही है। जबकि सोशल मीडिया पर नोटबंदी,जीएसटी,कर्जमाफ़ी,महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार का विरोध मुखर हो गया है।

भाजपा सत्ता वापसी के मार्ग पर
अशोक चव्हाण के अनुसार भाजपा सत्ता के वापसी के मार्ग पर है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता को हासिल किया है। लेकिन अब जनता को भी समझ आने लगा है की बेहतर सरकार देने का विकल्प कांग्रेस के पास है। गुरुदासपुर में लोकसभा उपचुनाव और नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के सामने आये नतीजों से समझा जा सकता है की बीजेपी के विरोध देश भर में वातावरण बन रहा है।

भाजपा जोड़तोड़ वाली पार्टी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहाँ की मुंबई मनपा में मनसे के नगरसेवकों का शिवसेना में शामिल होना कानून के मुताबिक नहीं था। नारायण राणे भी जोड़तोड़ की राजनीति की वजह से कांग्रेस से अलग हुए। उन्होंने भविष्य में मुंबई शिवसेना में भी पार्टी के टूटने का अंदेशा व्यक्त किया।

Gold Rate
23 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,36,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,26,800/-
Silver/Kg ₹ 2,10,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नांदेड़ में जीत के बाद पहली बार नागपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत
यवतमाल में एक कर्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अशोक चव्हाण विमान मार्ग से नागपुर पहुँचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके सेस्वागत किया गया। उनके समर्थन में नारेबाजी भी हुई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे, विशाल मुत्तेमवार, अभिजीत वंजारी, अतुल लोंढे, मुजीब पठान समेत अन्य पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement