Published On : Sun, Jan 18th, 2015

धामणगांव रेलवे : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Advertisement


धामणगांव रेलवे (अमरावती)।
तलेगांव से देवगांव रोड पर शनिवार की दोपहर ट्रक (ओआर 15 एल 4781) ने सामने चल रही मोटर साइकिल (एमएच 27 एवी 8186) को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक चालक गजानन अरुण नरसेकर (19, तलेगांव दशासर) की मौत हो गई. गजानन तलेगांव से किसी काम के सिलसिले में देवगांव जा रहा था, तभी पीछे से अंधाधुन गति से दौड़ रहे प्याज से लदे ट्रक ने उसे रौंद डाला. जिसमें गजानन नरसेकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर तलेगांव गांव पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक दारासिंग दलबीरसिंग को हिरासत में लिया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.