Published On : Sun, Jan 18th, 2015

धारणी : उपसरपंच पर एक्ट्रोसिटी का मामला दर्ज

Advertisement


धारणी (अमरावती)।
तहसील के बैरागड गांव के उपसरपंच दिलीप पांडे ने एक आदिवासी महिला के घर में घुसकर उसका विनयभंग करने की घटना से यहां की राजनिती गलियारों में हड़ंकप मच गया है. महिला ने उपसरपंच के खिलाफ धारणी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पांडे घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. धारणी से 32 किमी दूर बैरागड़ गांव के उपसरपंच पांडे (25) ने अपने ही घर के पास के एक घर में रात के 12 बजे प्रवेश किया और घर में सो रही एक महिला के साथ अश्लील हरकते की. जिस कारण इस महिला ने होहल्ला मचाकर गांववासियों को इकट्ठा किया तब यह आरोपी वहां से भाग गया. इस मामले में महिला ने घटना के चार दिन बाद गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करवायी है.

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी पर एक्ट्रोसिटी का मामला दर्ज किया है. मामले में एसडीपीओ तामगाडग़े के मार्गदर्शन में पीआई नंदकिशोर शेलके आगे की जांच कर रहे है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.