नागपुर- शहर के आसपास के ग्रामीण भागों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत हो रही है. ऐसे में अगर पानी की बर्बादी हो तो सवाल उठना लाजमी है. हालांकि गलती से ही सही लेकिन लाखों लीटर पानी आज बेसा की सड़क पर बह गया.
Featured Products
जानकारी के अनुसार ड्रेनेज लाइन के काम के कारण बेसा में गलती से महाराष्ट्र जल प्राधिकरण की लाइन को जेसीबी का धक्का लगने की वजह से लाखों लीटर पानी सड़क पर बहने लगा और देखते ही देखते बारिश में जिस प्रकार से सड़को पर पानी लबालब भर जाता है वैसा ही कुछ नजारा आज बेसा की सड़क पर दिखाई दिया.
पाइपलाइन को क्षति होने के कारण लाखों लीटर पानी की बर्बादी हुई. पाइपलाइन बेंड होने की वजह से आनेवाले दो दिन तक परिसर में पानी नहीं आएगा ऐसी जानकारी बेसा बेलतरोड़ी के उपसरपंच जितेंद्र चांदुरकर ने दी है.
Advertisement











