नागपुर : नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में एक बार मैनेजर पर ही चोरी का आरोप लगा है। अजनी चौक स्थित पुष्पम बार एंड रेस्टोरेंट में कार्यरत मैनेजर कथित तौर पर काउंटर से 51 हजार 800 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
VO:
धंतोली थाना अंतर्गत अजनी चौक स्थित पुष्पम बार एंड रेस्टोरेंट के संचालक 35 वर्षीय प्रकाश देवानंद लारोकार ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय सुरेश वाढई, निवासी सिविल लाइंस, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुरेश वाढई 16 अप्रैल 2026 से बार में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना के दिन वह बार के काउंटर से 51 हजार 800 रुपये की नकदी लेकर चला गया। जब संचालक प्रकाश लारोकार ने बार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो आरोपी की पूरी करतूत कैमरे में कैद दिखाई दी।
फुटेज देखने के बाद संचालक ने तत्काल धंतोली पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और वह फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





