Published On : Sat, Dec 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अतुल कोटेचा ने संभाला पदभार

Advertisement

नागपुर : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग सेल के नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल कोटेचा को मुंबई स्थित तिलक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पटोले ने उम्मीद जताई कि पदभार संभालने के बाद कोटेचा उद्योजकों और व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में जुट जाएंगे।

उन्होंने कोटेचा को राज्य का दौरा कर व्यापार-उद्योग जगत की समस्याओं से रुबरु होने की सलाह दी। इससे व्यापारी वर्ग की समस्याओं को विस्तार से जानने का मौका मिलेगा और पार्टी फोरम पर उनके समाधान के लिए त्वरित प्रयास की प्रक्रिया शुरु होगी।

पटोले ने नागपुर में उद्योजकों और व्यापारियों का एक सम्मेलन आयोजित करने पर भी ज़ोर दिया। पदग्रहण के पश्चात आभार व्यक्त करते हुए कोटेचा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करुंगा। उद्योजकों और व्यापारियों की लंबे अरसे से चली आ रही और रोजमर्रा की क्ई समस्याओं से एक व्यापारी होने के नाते मैं पूरी तरह वाकिफ हूं। पार्टी ने एक प्लेटफार्म दिया है। अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करुंगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.