Published On : Sat, Dec 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

शुक्रवार को 515 प्लास्टिक पतंग जब्त

Advertisement

-एनडीएस ने की 3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने शुक्रवार को प्लास्टिक पतंग के खिलाफ अभियान जारी रखा और 515 प्लास्टिक पतंग जब्त किए। इस कार्रवाई में 8 हज़ार रुपया जुर्माना वसूल किया गया।

उपद्रव खोजी दल ने लक्ष्मीनगर और हनुमानगनर ज़ोन में 21 पतंग दुकानों का निरीक्षण किया और 515 प्लास्टिक पतंग जब्त किए। टीम ने 10 ज़ोन में 46 दुकानों का निरीक्षण किया।

इसके अलावा एनडीएस दस्ते ने 3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और 15 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला। टीम ने 34 प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार और एनडीएस प्रमुख वीरसेन तांबे के मार्गदर्शन में मनपा की टीमों ने यह कार्रवाई की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.