Published On : Fri, Dec 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र में भी लगा नाइट कर्फ्यू, आज आधी रात से लागू हो जाएगी नई गाइडलाइन

Advertisement

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 100 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया. यहां रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी. इसके अलावा सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है.

Omicron: महाराष्ट्र में क्या खुला क्या रहेगा

बंद?- क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए महाराष्ट्र में किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है. यहां नाइट कर्फ्यू के दौरान 5 से ज्यादा लोग भी इकट्ठे नहीं हो पाएंगे. 

– शादियों में बंद हॉल में 100 लोगों की इजाजत होगी. जबकि खुली जगहों पर कुल क्षमता का 25% या 250 लोग इकट्ठा हो पाएंगे. यही राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों पर भी लागू होगा. स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान क्षमता के सिर्फ 25% लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी. 

Advertisement

– होटल , रेस्टोरेंट, जिम, स्पा, सिनेमा हॉल में कुल क्षमता के 50% लोग बैठ सकेगे. 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.