Published On : Mon, Mar 19th, 2018

केजरीवाल ने अब गडकरी से भी मांगी माफी

Advertisement

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल नेता से माफी मांगी तो आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में बवाल हो गया. ये घमासान अभी थमा भी नहीं था कि अब केजरीवाल ने कुछ और नेताओं से माफी मांग ली. यानी केजरीवाल ने अब उन नेताओं से माफी मांगनी शुरू कर दी है, जिन पर उन्होंने अपने भाषणों और बयानों में आरोप लगाए थे और जिन्होंने उनके खिलाफ मानहानि के दावे किए थे.

इस कड़ी में आज अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगी है. इसके अलावा केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को 16 मार्च को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हम दोनों अलग-अलग दलों में हैं. मैंने आपके बारे में बिना जांचे कुछ आरोप लगाए, जिससे आपको दुख हुआ होगा, इसलिए आपने मेरे खिलाफ मानहानि का केस दायर किया. मुझे आपसे निजी तौर पर कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए मैं आपसे माफी मांगता हूं.’

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कोर्ट में केस वापसी की अर्जी
नितिन गडकरी के मानहानि केस पर कोर्ट में अर्जी भी लगा दी गई है. गडकरी और केजरीवाल ने पटियाला हाउस कोर्ट में केस को वापस लेने की अर्जी लगाई है. केजरीवाल ने गडकरी को 16 मार्च को माफी मांगते हुए पत्र लिखा था, जिसके बाद कोर्ट में केस वापस करने की अर्जी लगाई गई है.

बिक्रम मजीठिया से माफी पर विवाद
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी माफी मांगी थी. पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स के धंधे में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही उन्होंने पंजाब में आप की सरकार आने पर मजीठिया को सलाखों के पीछे भेजने तक की बात कही थी.

Advertisement

केजरीवाल के इन आरोपों पर मजीठिया ने उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया था. जिसके बाद केजरीवाल ने लिखित में माफी मांगी. केजरीवाल के इस कदम के बाद पंजाब आप के नेताओं में फूट भी पड़ गई है.

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges