
बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म वीरगति की हिरोइन पूजा डडवाल इन दिनों टीबी और फेफड़ों से संबधित बीमार से जूझ रही हैं। पूजा की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से वह अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं। पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं।
मीडिया से बातचीत में पूजा ने बताया, ‘मुझे 6 महीने पहले पता चला की मुझे टीबी जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। मैंने मदद के लिए सलमान खान से सम्पर्क करने की कोशिश की थी लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। अगर वह मेरा विडियो देख लेंगे तो शायद मेरी हेल्प कर देंगे। मैं पिछले 15 दिनों से इस अस्पताल में भर्ती हूं। मैं गोवा में पिछले काफी सालों से कसीनो मैनेज करती थी। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों पर निर्भर हूं।’
पूजा के करीबी बताते हैं कि बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर होती जा रही हैं। पूजा ने ‘वीरगति’ के अलावा ‘हिन्दुस्तान’ और ‘सिन्दूर की सौगंध’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




