Advertisement

सावनेर : गणेश विसर्जन को देखते हुए सावनेर नगरपालिका की ओर से शहर में जगह-जगह कृत्रिम जलकुंडों की व्यवस्था की गई है।
पर्यावरण के अनुकूल विसर्जन हो और प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रदूषण न हो, इस उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। भाविकों से अपील की गई है कि वे अपनी गणेश मूर्तियों का विसर्जन नदी-नालों में न कर नगरपालिका द्वारा बनाए गए कृत्रिम जलकुंडों में ही करें, ऐसा आवाहन नगराध्यक्षा सौ.संजनाताई मंगले, उपाध्यक्ष राजु घुगल, मुख्याधिकारी अर्शीया जुही ने किया है।
बस स्टँड, गांधी चौक, बाजार चौक, मुरलीधर मंदिर तथा शिवमंदिर परिसर मे स्थीत प्रत्येक कृत्रिम जलकुंड के पास कर्मचारी, सफाई मित्र और स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं तथा निर्माल्य एकत्र करने के लिए अलग से कचराकुंड रखे गए हैं।




