Published On : Mon, Sep 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से अजगर और सारस की मौत

Advertisement

Auto Draft

सावनेर: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक बड़े अजगर और सारस की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग, पुलिस और महावितरण के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे हरिभाऊ आदमने आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के पीछे स्थित धनराज हीरालाल भोंगा के खेत में मेन बिजली लाइन का LT कंडक्टर टूटा हुआ मिला। खेत मालिक के मौके पर पहुंचने पर बिजली के तार के नीचे एक बड़ा अजगर मृत अवस्था में दिखाई दिया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मिलने के बाद सेवकरी मित्र परिवार के भूषण कुबड़े ने नितिन भोंगा के माध्यम से वन विभाग, खापा पुलिस थाना और महावितरण के अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खापा वन परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी तथा महावितरण सावनेर के डिप्टी इंजीनियर राहुल ललके अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बिजली के तार की चपेट में आकर मृत हुए अजगर और सारस को अपने कब्जे में लिया।

Advertisement

इस दौरान सेवकरी मित्र परिवार के भूषण कुबड़े, भावेश वाखोरे, शुभम लाड और नितिन भोंगा मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग द्वारा दोनों वन्यजीवों की मौत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.