Published On : Fri, Sep 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव, आर्किटेक्ट महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पति, सास और ननद समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ नंदनवन थाने में एफआईआर
Advertisement

Nagpur Crime Branch Acts Against 21 Accused in 18 Operations

नागपुर – नंदनवन थाना क्षेत्र में शादी के बाद एक 26 वर्षीय आर्किटेक्ट महिला ने ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट तथा मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके इंजीनियर पति, सास, ननद समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। उसने 16 जनवरी 2026 को 26 वर्षीय इंजीनियर युवक से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया था। महिला का कहना है कि विवाह से पहले ही उसने स्पष्ट कर दिया था कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी और किसी अन्य धर्म को स्वीकार नहीं करेगी।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से उस पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच पति, सास, ननद, ननद की सास और ननद के देवर द्वारा उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दिए जाने का आरोप है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि उसे मुक्कों से पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना किए जाने का भी उल्लेख है।

Advertisement

बताया गया कि नंदनवन स्थित आवास पर कथित प्रताड़ना का यह सिलसिला जारी रहा। इससे परेशान होकर महिला ने आखिरकार नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 296, 298, 302, 504 और 3(5) सहित संबंधित धाराओं के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच नंदनवन पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.